पत्नी पर रौब जमाने के लिए युवक ने रेस्तरां में हवा में चलाई गोलियां, केस दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। हरिद्वार जिले के रूड़की में एक युवक ने पत्नी पर रौब जमाने के लिए एक रेस्तरां में सरेआम हवा में गोली चला दी जिससे वहां मौजूद ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गयी । पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी सुमित सिंह चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मजबूत एम-पैक्स से सशक्त होंगे गांव और समृद्ध बनेगा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने के बाद चौधरी ने पत्नी पर रौब जमाने के लिए अपने लाइसेंसी हथियार को हवा में लहराते हुए अंदर ही हवा में दो गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि घटना के समय रेस्तरां में काफी भीड़ थी, जिससे दहशत में आए लोगों में अफरा-तफरी मच गयी ।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

रेस्तरां के भीतर गोलियां चलने की आवाज सुनकर बाहर भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। रेस्तरां मालिक विनोद कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसने चौधरी के खिलाफ हथियार अधिनियम और भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

Ad_RCHMCT