पर्यटन मंत्री ने तिरंगा साइकिल यात्रा को किया रवाना।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रातः होटल द्रोण से गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आयोजित तिरंगा साइकिल यात्रा को रवाना किया।

श्री महाराज ने राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम और जज़्बे को प्रदर्शित करने के लिए साइकिल यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का भी सभी से अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

उन्होने आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ को भव्य रुप से मनाने के साथ साथ सभी से अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का भी आह्वान किया।

Ad_RCHMCT