दुखद-रामनगर कोतवाली मे तैनात जवान आरक्षी अभय सिंह का हुआ आकास्मिक निधन,पुलिस महकमे में शोक की लहर।।

ख़बर शेयर करें -

दुखद-रामनगर कोतवाली मे तैनात जवान आरक्षी अभय सिंह का हुआ निधन,पुलिस महकमे में शोक की लहर।।

रामनगर/काशीपुर-पुलिस महकमे से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली के ढेला चौकी मे तैनात आरक्षी अभय सिंह का निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भरतपुर, थाना- कुंडा ,जनपद -उधम सिंह नगर निवासी आरक्षी अभय सिंह पुत्र किशोरी सिंह, उम्र 35 साल, जो 2007 बैच के आरक्षी थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

इनकी पोस्टिंग थाना- कोतवाली रामनगर, जनपद -नैनीताल में थी करीब 2 हफ्ते पूर्व से यह बीमार थे,जिनका उपचार पहले सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी और फिर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट देहरादून में चल रहा,आज सुबह करीब 3:00 बजे इनकी मृत्यु हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

इनके घर में इनकी मां, बड़ा भाई ,भाभी इनकी पत्नी और दो बेटियां हैं, इनका अंतिम संस्कार आज उनके गांव भरतपुर के श्मशान घाट में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

जिसमें जनपद उधम सिंह नगर पुलिस गार्ड द्वारा नियमानुसार सलामी दी गई एवं अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबंस सिंह क्षेत्राधिकारी काशीपुर आशीष भारद्वाज ,प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण सैनी ,थानाध्यक्ष कुंडा प्रदीप नेगी एवं अन्य कई पुलिस कर्मी अंतिम संस्कार मे सम्मिलित हुए।

Ad_RCHMCT