दुखद-(उत्तराखंड) यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा,सूमो गहरी खाई में गिरी,1 की मौत,2 गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

जनपद चमोली में दर्दनाक हादसा, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। शनिवार को कोतवाली जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जोशीमठ विकासखंड स्थित उर्गम-भर्की मोटरमार्ग पर एक सूमो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पीएनजी पाइपलाइन विस्तार की समीक्षा: कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में कार्य पूरे करने और स्पष्ट भूमि नीति बनाने के निर्देश

उक्त सूचना मिलते ही SDRF टीम SI जगमोहन सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त सूमो वाहन (UK07TB 0248) में तीन व्यक्ति सवार थे जिनमें से 02 व्यक्तियों को स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाई व कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन में फंसे शव को बाहर निकाला जिसके उपरांत बॉडी बैग के माध्यम से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

घायलों का विवरण:-

  1. जयदीप सिंह बिष्ट, 38 वर्ष, देवरखडेरा, चमोली।
  2. विक्रम सिंह पुत्र श्री इंद्र सिंह, 35 वर्ष, कुंजो मेगोट, चमोली। मृतक का विवरण-
  3. रितेश चौहान पुत्र श्री दिगम्बर चौहान, 28 वर्ष, चाईं, चमोली।
Ad_RCHMCT