दुःखद- दो ट्रालों की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण हादसा हुआ है। किच्छा-हल्द्वानी मार्ग पर आनन्दपुर में दो ट्रालों के बीच हुई जबरदस्त भिडंत में एक ट्राला चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्राले के चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

घटना के अनुसार, ट्राला संख्या एनएल 01 एई 5116 का चालक, ग्राम आचार्यपुरा, प्रतापगढ़ निवासी करीब 35 वर्षीय राजकुमार, गुजरात से सरिया लेकर सिडकुल पंतनगर की ओर जा रहा था। आनन्दपुर मोड़ के पास, विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य ट्राले से उसकी गाड़ी की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में राजकुमार के अलावा, दूसरे ट्राले का चालक किशन, ग्राम निजामपुरा जड़वात, जिला अजमेर, राजस्थान निवासी और हेल्पर रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। किशन की हालत गंभीर देखते हुए उसे हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी चिकित्सालय रैफर कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक

पुलिस ने मृतक राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके परिजनों को घटना से अवगत कराया। दोनों ट्रालों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT