दुखद-(उत्तराखंड) पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरा, तीन की मौत, वीडियो

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal uttarakhand-राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से हादसे की खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामला जनपद टिहरी, तोता घाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन से SDRF ने किये तीन शव बरामद

आज दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को SDRF उत्तराखंड को पुलिस चौकी बचेलीखाल से सूचना प्राप्त हुई कि तोताघाटी के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर पाया गया कि उक्त वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में सघन रेस्क्यू अभियान चलाते हुए रोए व स्ट्रेचर की सहायता से तीनों शवों को खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतकों का विवरण निम्नलिखित है:
1-मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम फतेहपुर टांडा, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून
2- प्रवीण राठौर पुत्र दिनेश कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी डोईवाला, जनपद देहरादून
3- ताराचंद्र पुत्र सुरेश चंद (उम्र लगभग 24 वर्ष), निवासी ग्राम फतेहपुर टांडा माजरी ग्रांट, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां
Ad_RCHMCT