दुखद-(उत्तराखंड) ट्रैक्टर खाई में गिरा,चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद टिहरी-जखमियाली में ट्रेक्टर दुर्घटनाग्रस्त,एसडीआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

रविवार की देर रात्रि थाना घनसाली से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि तिलवाड़ा रोड़ पर जखमियाली में एक ट्रैक्टर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

उक्त सूचना पर पोस्ट घनसाली से उप निरीक्षक विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई,वाहन में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में मृतक को खाई से निकाल कर मुख्य मार्ग तक ले जाकर आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

मृतक का नाम-आदेश सिंह, S/O अज्ञात, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी:- सहारनपुर, उत्तरप्रदेश।

Ad_RCHMCT