दुःखद- यहां देर रात महिला ने नदी में लगाई छलांग, शव मिला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी से दुःखद खबर आ रही है। यहां मोरी में खरसाड़ी के पास देर रात एक महिला ने नदी में कूद गई। एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर महिला का शव बरामर कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

जानकारी के अनुसार देर रात करीब 12 बजे  पुलिस को सूचना मिली की खरसाड़ी के पास एक महिला नेनदी में गिर गई है। एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंची।  एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर घनघोर अंधेरे में ही सर्च अभियान चलाया। टीम ने महिला का शव बरामद किया। महिला की पहचान कृष्णा जैन(42) पत्नी  कश्मीर सिंह जैन निवासी खरसाड़ी उत्तरकाशी के रूप में हुई है। टीम ने बताया कि महिला ने नदी में छलांग किन कारणों से लगाई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

Ad_RCHMCT