पूर्व विधायक के खेत में हुड़के की थाप पर की गई धान की रोपाई

ख़बर शेयर करें -

रामनगर corbetthalchal.in- हर साल की तरह इस साल भी “हमारी संस्कृति हमारी धरोहर” अभियान के तहत उमेदपुर गांव स्थित पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के “दा पहाड़ी ऑर्गेनिक फार्म” के खेतों में कुमाउंनी संस्कृति के अनुसार हुड़के की थाप पर धान रोपाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रविवार को पर्वतीय सांस्कृतिक परंपरा के तहत हुए हुड़किया बल के इस आयोजन में पर्वतीय वाद्य यंत्रों के साथ धान की रोपाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

इस मौके पर रणजीत रावत ने बताया कि यह हमारी पौराणिक सांस्कृतिक विधा है। पहले सामूहिक खेती हुआ करती थी और खेती में काम करते समय किसानों को ज्यादा थकान ना हो इसलिए खेत में काम करने वालों के साथ एक आदमी हुड़के के साथ गाना गाकर उनका मनोरंजन भी करता था। इससे न केवल काम भी जल्दी होता था बल्कि काम की थकान भी महसूस नहीं होती थी। बदलते समय में यह विधा लगभग विलुप्त सी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों संघ किसान आयोग की अहम बैठक संपन्न

हमारी पुरानी पीढ़ी ने हमें यह विधा सौंपी थी तो हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी अगली पीढ़ी को इसको सौप कर जाएं। इसी के चलते पिछले वर्षों से उनके खेत में हुड़किया बोल का आयोजन किया जाता रहा है।

इस मौके पर ललिता उपाध्याय, पुष्पा देवी, विमला आर्य, बीना रावत, मीमांसा आर्य, महेंद्रप्रताप सिंह बिष्ट, वीरेंद्र तिवारी, विनय पलड़िया, राहुल नेगी, अनिल अग्रवाल खुलासा, बाबर खान, धीरज उपाध्याय, गिरीश बिष्ट, दुर्गा भट्ट, गीता देवी, एनडी पंत, धाराबल्लभ पाण्डे, गिरधारी लाल, कुबेर बिष्ट, विक्रम भट्ट, गोपाल रावत, प्रताप रौतेला, भूपालराम, राजीव अग्रवाल, महेंद्र सिंह रावत, लईक अहमद सैफी, हरीश आर्य, देवेंद्र चंदोला के अलावा तमाम क्षेत्रीय ग्रामीण भी इस विधा को जानने के लिए इकट्ठा हुए थे।

Ad_RCHMCT