दुःखद- प्राणमति नदी में बनी ट्राली से गिरकर एक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले में थराली के प्राणमति नदी में बनी ट्राली से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार की सुबह का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: महाकुंभ-2027 से पहले ₹235 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास; सीएम धामी बोले- भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ

जानकारी के अनुसार व्यक्ति शुक्रवार सुबह गांव से बाजार आ रहा था। बताया जा रहा है ट्रॉली में पैर फंसने से व्यक्ति नीचे गिरा। पुलिस और आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड का बड़ा कदम: सीएम धामी ने किया 'शाइन अवी लर्निंग मिशन-2030' का शुभारंभ; विशेष बच्चों के लिए पुस्तकें व विजुअल करिकुलम लॉन्च

बता दें कि प्राणमति नदी पर बीते साल पुल बह गया था, जिसके बाद यहां अस्थाई पुल बनाकर ग्रामीण आवाजाही कर रहे थे, लेकिन एक माह पूर्व की बारिश में यह अस्थाई पुल भी बह गया। इसके बाद लोनीवि ने दो दिन पूर्व यहां ट्रॉली लगाई थी। पुलिस थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक व्यक्ति थराली गांव का है। जिसका नाम विनोद सिंह है।

Ad_RCHMCT