यहां आपस में टकराए दो वाहन, आठ लोगों की गई जान

ख़बर शेयर करें -

तेज रफ्तार कार अज्ञात वाहन से जा टकराई। इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है।

हादसे के बारे में मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लौद के पास एक जीप की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया, हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में मोरारी बापू की श्रीराम कथा संपन्न: समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी; बोले- 2 महीने में 45 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन, कुंभ 2027 होगा ऐतिहासिक

जानकारी के मुताबिक दर्दनाक सड़क हादसा इंदौर अहमदाबाद रोड पर बेटमा के समीप हुआ है। इसमे एक MP 43 BD 1005 नंबर की कार रोड पर खड़े डंपर में जा घुसी। आशंका है कि डंपर रेती से भरा हुआ था, क्योंकि घटना स्थल पर रेती बिखरी हुई है। हादसे में कार में सवार आठ लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक वृद्ध घायल है, जिसका नाम भोगों पिता दलसिंह सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस का वार: अवैध 315 बोर तमंचे और कारतूस के साथ दो अपराधी दबोचे गए

जानकारी मिली है कि ये लोग बाग टांडा से गुना जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद जिस वाहन से कार टकराई थी वो वाहन चालक भाग निकला। मृतक में शामिल एक शख्स कमलेश के पास से पुलिस का कार्ड भी मिला है। इसमें शिवपुरी में पोस्टिंग होने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Ad_RCHMCT