अनियंत्रित वाहन ने पिकप में मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर। यहां बेकाबू पाहन ने पिकप में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

जानकारी के अनुसार, जगतपुरा रुद्रपुर निवासी संतोष यादव (35) पिकअप में माल ढोने का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को संतोष पिकअप में माल छोड़ने कटरा बरेली गया था, देर रात वापस लौटते समय लालपुर में एक अज्ञात वाहन ने पिकअप पर टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

हादसे में अनियंत्रित पिकअप डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसमें संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के दो बच्चे है।  

Ad_RCHMCT