किसान आंदोलन से चरमराई रेलवे की व्यवस्था, कई ट्रेनें हुई लेट

ख़बर शेयर करें -

किसान आंदोलन के चलते रेलवे की व्यवस्था चरमराई हुई है। पंजाब के जनपद पटियाला के शंभु बॉर्डर पर 17 अप्रैल से किसान आंदोलन चल रहा है। इसके चलते राजस्थान, यूपी, बिहार, एमपी समेत दूसरे राज्यों में जाने वाली ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। लंबी दूरी की ट्रेनें पांच से 11 घंटे तक देरी से चल रहीं हैं।

अमृतसर से हरिद्वार, हरिद्वार से अमृतसर, जन शताब्दी एक्सप्रेस और ऋषिकेश से श्रीगंगानगर, श्रीगंगानगर से ऋषिकेश, इंटरसिटी एक्सप्रेस लगातार 16वें दिन रद रही। सीनियर डीसीएम मुरादाबाद आदित्य गुप्ता ने बताया कि इनमें इंटरसिटी एक्सप्रेस को दोनों तरफ से 7 मई तक और जन शताब्दी को दोनों तरफ से 4 मई तक निरस्त रखने के आदेश मुख्यालय ने दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

32 ट्रेनों का रूट डायवर्ट 
किसान आंदोलन के चलते अंबाला, पटियाला, लुधियाना रूट से गुजरने वाली ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा है। इनमें भागलपुर से जम्मूतवी, सहरसा से अमृतसर, जनसाधारण एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, बनारस से जम्मूतवी, बेगमपुरा एक्सप्रेस, गुआहाटी से जम्मूतवी, लोहित एक्सप्रेस, टाटानगर से अमृतसर, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, हावड़ा से अमृतसर, पंजाब मेल डायवर्ट किया गया है।

कोलकाता से जम्मूतवी, सियालदह एक्सप्रेस, धनबाद से फिरोजपुर कैंट, गंगा सतलुज एक्सप्रेस, जयनगर से अमृतसर, शहीद एक्सप्रेस, बरौनी से जम्मूतवी, सहरसा से अमृतसर, गरीब रथ एक्सप्रेस, मौर्यध्वज एक्सप्रेस, कोलकाता से अमृतसर, दुर्गियाना एक्सप्रेस, पटना से जम्मूतवी, अर्चना एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर भी डायवर्ट है। कर्मभूमि एक्सप्रेस, न्यू तिनसुकिया से अमृतसर, अमृतसर एक्सप्रेस, जयनगर से अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस को अंबाला कैंट से रूट बदलकर चंडीगढ़, न्यू मोरिंडा होते हुए साहनेवाल के रास्ते चलाया जा रहा है। वापसी में भी ये ट्रेन साहनेवाल से न्यू मोरिंडा चंडीगढ़ होकर अंबाला कैंट आ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

1 घंटे से 11 घंटे की देरी से चली कई गाड़ियां
फिरोजपुर कैंट, धनबाद, गंगा सतलुज एक्सप्रेस – 11 घंटे
कानपुर, जम्मूतवी, जम्मूतवी एक्सप्रेस – 10 घंटे
श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, योगनगरी ऋषिकेश, हेमकुंड एक्सप्रेस – 7 घंटे
जम्मूतवी, टाटानगर, टाटानगर एक्सप्रेस – 6 घंटे
जम्मूतवी, गुआहाटी, लोहित एक्सप्रेस – 5 घंटे
अमृतसर, देहरादून, देहरादून एक्सप्रेस – 5 घंटे
जबलपुर, हरिद्वार समर स्पेशल – 4 घंटे
अमृतसर, पुरैना कोर्ट, जनसेवा एक्सप्रेस – 330 घंटे
कटिहार, अमृतसर, आम्रपाली एक्सप्रेस – 330 घंटे
जम्मूतवी, कोलकाता, कोलकाता एक्सप्रेस – 3 घंटे
हावड़ा, अमृतसर मेल – 3 घंटे
प्रयागराज, चंडीगढ़, ऊंचाहार एक्सप्रेस – 2 घंटे 

Ad_RCHMCT