दुःखद- मस्तराम घाट में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट में डूबे युवक का एसडीआरएफ ने शव बरामद कर लिया गया है। उसका शव पांच दिन बाद पशुलोक बैराज से बरामद किया गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, रामनगर और भवाली के नामी स्कूलों पर प्रशासन की गाज; 15 दिनों में बुक लिस्ट बदलने के निर्देश

बता दें कि रविवार को आठ लोगों का ग्रुप दिल्ली से ऋषिकेश स्वर्गाश्रम घूमने आया था। मस्तराम घाट पर नहाने के दौरान साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी टू ट्वेल्थ एवेन्यू नोएडा उत्तर प्रदेश और नेहा (29) पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश नदी में डूब गए थे। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार

अन्य चार को मौके पर राफ्टिंग गाइड द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया था। इधर गंगा नदी में डूबे साहिल गुप्ता (25)  का शव एसडीआरएफ ने पशुलोक बैराज से बरामद किया गया। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। शव को ऋषिकेश पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

Ad_RCHMCT