रामनगर:-नशे के खिलाफ एकजुट हुये सामाजिक राजनैतिक व्यापारिक संगठन,चलाएंगे हस्ताक्षर एवं जन जागरूकता अभियान

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-देव भूमि विकास मंच के बैनर तले नशे के खिलाफ एकजुट हुये सामाजिक राजनैतिक व्यापारिक संगठन।

-15 जनवरी से चलाएंगे हस्ताक्षर एवं जन जागरूकता अभियान।

रामनगर तहसील क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार नशे के जग में आती है युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने के लिए रामनगर के विभिन्न सामाजिक राजनैतिक व्यापारिक संगठनों ने नशे के खिलाफ देव भूमि विकास मंच के बैनर तले 15 जनवरी से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में हस्ताक्षर एवं जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

देवभूमि व्यापार मंडल कार्यालय में देव भूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल की संचालन में सामाजिक राजनीतिक व्यापारिक संगठनों की बैठक हुई बैठक में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, महिला एकता मंच, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ,पछास,देवभूमि व्यापार मंडल से जुड़े लोग सम्मिलित हुए।

सभी लोगों का मानना था कि अवैध शराब एवं नशे के कारोबार ने रामनगर के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र को पूरी तरह से अपनी जद में ले लिया है। आसानी से सर्व सुलभ होने पर नौजवान इसकी चपेट में आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

भावी पीढ़ी को बचाने के लिए जरूरी है कि रामनगर की आम जनता, सामाजिक ,राजनैतिक, व्यापारिक, छात्र, कर्मचारी, मजदूर संगठनों को आगे आना होगा तथा एकजुट होकर इसके खिलाफ खड़ा होना होगा। देव भूमि विकास मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल ने रामनगर की सभी संगठनों से अपील की है कि इस अभियान में अपने संगठन एवं व्यक्तिगत रूप से भी लोग शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

बैठक में 15 जनवरी से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में हस्ताक्षर एवं जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मनमोहन अग्रवाल , प्रभात ध्यानी,सरस्वती जोशी ,तुलसी छिम्बाल, मनिंदर सिंह सेठी, हरमिंदर सिंह संटी, रवि , चिंताराम ,कौशल्या, लालमणि ,किरण आर्य, एसआर टम्टा मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT