शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रामनगर मे ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत निर्मित Material Recovery Facility(MRF), Center का किया स्थलीय निरीक्षण,करी ये अपील

ख़बर शेयर करें -

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रामनगर मे ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत निर्मित Material Recovery Facility(MRF), Center का किया स्थलीय निरीक्षण,करी ये अपील

रामनगर :- मंत्री वित्त,शहरी विकास एवं आवास,विधायी एवं संसदीय कार्य,जनगणना एवं पुनर्गठन उत्तराखंड सरकार प्रेमचंद अग्रवाल ने रामनगर,नगर पालिका परिसर में स्थित,ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत निर्मित Material Recovery Facility(MRF), Center का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके माध्यम से नगर पालिका द्वारा एकत्र किए गए कूड़े को पृथक करने के बाद उसको विक्रय कर राजस्व प्राप्त किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी से अपील की है कि अपने घर के कूड़े को अलग-अलग कर के ही कूड़ा वहान को दें और इधर-उधर कूड़ा न डालें। ऐसा करने से हमारे आस पास का परिवेश स्वच्छ रहेगा, वहीं कूड़े को पृथक करने में भी समय बचेगा। उन्होंने कहा जनपद नैनीताल पर्यटक हब के रूप में जाना जाता है। यहां आने वाले पर्यटक यहां से सीख लेकर जाए, एक अच्छा संदेश लेकर जाएं। इसलिए हम सबको स्वच्छता के प्रति सजग रहना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

इस अवसर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, उप जिलाधिकारी रामनगर, ईओ नगर पालिका परिषद रामनगर आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT