डबल हत्याकांड का यूएस नगर पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा,पढ़े खबर

ख़बर शेयर करें -

डबल हत्याकांड में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है बता दे कि काशीपुर पहुंचकर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मां बेटी के हत्याकांड के बारे में जानकारी दी और हत्यारोपी सलमान को मीडिया के समक्ष पेश किया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के मुताबिक आरोपी सलमान ने बताया कि विगत 13 वर्ष से उसका शीबा से प्रेम प्रंसग चल रहा था। बीते रोज सुबह उसने अपनी प्रेमिका शीबा और उसकी मां शबाना उर्फ ननिया की चाकू से गला रेत का निर्मम हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद आरोपी सलमान ने काशीपुर कोतवाली पहुंचकर अपना गुनाह कबूल करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। हत्यारोपी सलमान से घंटों की गहन पूछताछ के बाद देर शाम एसएसपी ने काशीपुर कोतवाली में पहुंचकर हत्याकांड के बारे में सारी जानकारी दी। एसएसपी के मुताबिक सलमान ने शादी का रिश्ता शीबा के घर भिजवाया था और शीबा के परिवार वालों ने शादी की सहमति भी दे दी थी, लेकिन कुछ समय बाद शीबा के परिवार ने शादी से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

उसके बाद शीबा के परिजनों ने उसकी शादी मुरादाबाद में तय कर दी, जो किन्हीं कारणों से टूट गयी। शीबा के परिवार वाले शीबा का रिश्ता टूटने का ठीकरा उसके ऊपर फोड़ने लगे, जिस कारण आपस में अनबन होने लगी. सलमान ने बताया कि कुछ दिन पहले शीबा से फिर उसकी नजदीकिया बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

सलमान ने शीबा को पूर्व में करीब तीन-चार लाख रुपये दिये थे। शीबा उसके अलावा और भी कई लड़कों के सम्पर्क में थी। सलमान ने बताया कि वह सऊदी अरब में प्लम्बर कार्य का काम करता है। वहां से जब भी वह शीबा को फोन करता था तो उसका फोन अक्सर व्यस्त रहता था।

सलमान ने बताया कि रात करीब पौने एक बजे शीबा को फोन किया तो शीबा का फोन वेटिंग आ रहा था। इसलिए उसको यकीन हो गया कि वह धोखा दे रही है। चूकि मां-बेटी के द्वारा मेरे साथ घोखा किया गया था। साथ ही मेरे तीन-चार लाख रुपये खर्च करा दिए, जिसके बाद उसने मां-बेटी का गला रेत कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

एसएसपी के मुताबिक सलमान अगस्त के पहले सप्ताह में करीब चार साल बाद घर आया और शीबा से शादी व अपने प्रेम प्रंसग के बारे में बातें करनी चाही, तो शीबा बार-बार टाल मटोल कर रही थी। जिसके बाद 31 अगस्त को शीबा और उसकी बहस हो गई। शीबा ने सलमान पर मुरादाबाद से उसकी शादी टूटने का आरोप लगाया।

Ad_RCHMCT