@ उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड पर्यटन के क्षेत्र में मिलकर करेंगे काम,उत्तराखंड में बनेगा नाथ सर्किट-महाराज।।

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार- कार्बेट हलचल डेस्क

हरिद्वार- उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्तियों के जितने भी मामले लंबित हैं उन सब का हाल होगा। दोनों प्रदेश मिलकर उत्तर टूरिज्म को आगे बढ़ाएंगे।

उक्त बात उत्तराखंड के पर्यटन धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा धर्मनगरी हरिद्वार में 43.27 करोड़ की लागत से निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह के लोकार्पण कार्यक्रम में कही।

श्री महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्मित भागीरथी पर्यटक आवास गृह के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि इससे चारधाम एवं देवभूमि की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा फायदा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मिलकर पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करेंगे।

महाभारत सर्किट, रामायण सर्किट पर हम कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड में रामायण सर्किट के अंतर्गत द्रोणागिरी पर्वत आता है जहां से हनुमान जी ने संजीवनी बूटी लेकर लक्ष्मण जी के प्राण बचाये।हमारे यहां भरत मंदिर है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

रघुनाथ मंदिर भी है जहां से भगवान राम की मूर्ति जानकी धाम को जाती है। इसके अलावा महाभारत सर्किट का एक बड़ा हिस्सा उत्तराखंड में ही आता है। अल्मोड़ा के नजदीक सबसे पुरानी लखुडियार है। जहां पर 5000 साल पुरानी केव पेंटिंग गुफाओं के अंदर बनी है। यह इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड की संस्कृति कितनी प्राचीन थी।

श्री महाराज ने बताया कि आने वाले समय में सरकार एक ऐतिहासिक ट्रेल बनाने जा रही है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड में नाथ संप्रदाय का काफी बोलबाला रहा है और अब जिस प्रकार से योगी जी ने अपने गुरू की मूर्ति का यहां अनावरण किया है उसे देखते हुए हम नाथ सर्किट भी बनाने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

जहां-जहां भी गुरु गोरखनाथ जी ने तपस्या की जो भी उनकी गुफाएं हैं उन्हें जोड़ते हुए नाथ सर्किट बनाया जाएगा। हमने मोदी ट्रेल बनाया है। दोनों राज्यों में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए बहुत से कार्य किये जायेंगे।

Ad_RCHMCT