उत्तराखंड-यहाँ एक मकान लगी आग, एसडीआरएफ,स्थानीय पुलिस व फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किया काबू।।

ख़बर शेयर करें -

देर रात्री एसडीआरएफ टीम को उत्तरकाशी कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि बड़कोट के पास कृष्णा गांव के एक मकान में आग लगी है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट बड़कोट से आरक्षी सहदेव राणा के नेतृत्व में एक सब टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

एसडीआरएफ ,जिला पुलिस व फायर ने संयुक्त अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। और आग को पूरी तरह से बुझाया गया। जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई व कोई जानहानी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में आरक्षी सहदेव राणा के नेतृत्व में आरक्षी विपिन आर्य, आरक्षी संदीप पंवार,आरक्षी अनमोल, पैरामेडिक्स आशीष भंडारी, इलेक्ट्रिशन सुलेमान व ड्राइवर आशीष चौहान शामिल रहे।

Ad_RCHMCT