उत्तराखंड- यहां गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा, कई लोग बने शिकार

ख़बर शेयर करें -

इंसान की जिंदगी में हादसे किस समय हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता कई बार लोग अपने आप ही हादसों के शिकार हो जाते हैं और कई बार इंसान की एक लापरवाही उसकी जिंदगी पर इतनी भारी पड़ जाती है कि हादसों की वजह से मौत की भेंट चढ जाती है एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के सामने आ रहा है यहां के थाना ट्रांजिट कैंप की कृष्णा कॉलोनी में घरेलू सिलेंडर फटने से हड़कंप मच गया। धमाके से 2 मंजिला इमारत सहित पड़ोस के दो मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा मकान में खाना बनाते वक्त रसोई गैस सिलेंडर फटने से हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर शहर के सबसे घनी आबादी वाले ट्रांजिटकैंप की राजा कॉलोनी निवासी प्रेमनारायण कश्यप के दो मंजिला मकान में उनकी लड़की नीतू कश्यप गैस सिलेडर पर खाना बना रही थी कि अचानक तेज धमाके साथ गैस सिलेंडर फट गया और मकान धराशायी होने के साथ ही पीछे की ओर गिर गया। बता दें की दो मंजिला मकान का मलवा पीछे रह रहे अमृत गुआ और मदनलाल के मकान पर जा गिरा। सिलेडर फटने से पप्पू यादव व नीतू कश्यप बुरी तरह से झुलस गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

बता दें की इस समय घायलों में कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस एवं जिला प्रशासन को मिली जिसके बाद राहत टीम घटनास्थल पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

तो वही मकान गिरने से छह वर्षीय दीपिका,उसका आठ साल का भाई दीपांकर व उसकी मां कल्पना मलबे में दबकर गंभीर रुप से घायल हो गई। इसके अलावा बता दें सोलह साल की विनीता भी घायल हो गई। आस पास के लोगो ने आनन फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार प्रारंभ हुआ।

Ad_RCHMCT