उत्तराखंडः इस जिले की सात तहसीलों में अमीनो के तबादले

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड में स्थानांतरण सत्र समाप्त होने के एक सप्ताह बाद अमीनो के तबादलों से जुड़ा महत्वपूर्ण आदेश सामने आया है। यह आदेश 10 जून को जारी हुआ था, जो तबादला सत्र के अंतिम दिन का है। राष्ट्रपति के देहरादून दौरे को देखते हुए अचानक तबादला सूची के प्रकाशन ने कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: सीएम धामी ने कई नई योजनाओं का किया शुभारंभ; 2 मेडिकल वैन भी कीं रवाना

इस आदेश के तहत देहरादून के सात तहसीलों के संग्रह अमीनो के तबादले किए गए हैं। वार्षिक स्थानांतरण समिति की संस्तुति के बाद जिलाधिकारी के अनुमोदन से यह तबादले सुनिश्चित किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिन संग्रह अमीनो की तैनाती किसी स्थान पर तीन साल से अधिक समय से थी और जिन्होंने प्रार्थना पत्र दिया था, उनका स्थानांतरण किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करेगी 'सेवा विधि': सीएम धामी ने आर.सी. लोहनी की पुस्तक का किया विमोचन; कहा- 'सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि' ही सरकार का मूल मंत्र

प्राप्त सूची के अनुसार कुल 48 संग्रह अमीनो को विभिन्न तहसीलों में पुनः तैनात किया गया है। इसमें ऐसे कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनकी सेवानिवृत्ति दो साल से कम समय में है या जिन्होंने बीमारी के आधार पर स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। साथ ही, कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों को विशेष छूट भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसों में घायलों को तुरंत मिलेगा इलाज: उत्तराखंड में सभी इमरजेंसी सेवाएं '112' से होंगी इंटीग्रेट; मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

स्थानांतरण आदेश के बाद कर्मचारियों में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जबकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुसार ही की गई है।

Ad_RCHMCT