बारिश की खुशखबरी: प्री-मानसून ने बदला उत्तराखंड का मौसम, जल्द आएगा मानसून

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है और इसी बीच मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। 20 जून को राज्य में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है, जिसकी शुरुआत कुमाऊं मंडल से होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मानसून सबसे पहले कुमाऊं मंडल के जिलों में असर दिखाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे गढ़वाल क्षेत्र में भी सक्रिय होगा। इससे पहले राज्य के कई क्षेत्रों में प्री-मानसून बारिश का सिलसिला जारी है, जो आगामी कुछ दिनों तक बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया याद

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने जानकारी दी कि मानसून बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पहले ही प्रवेश कर चुका है। ऐसे में उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने में अब केवल 2 से 3 दिन का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को उड़ान: सीएम धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- आपकी कार्यशैली और संवेदनशीलता ही अब आपकी असली पहचान

मौसम विभाग के अनुसार, 18 से 24 जून तक उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर गढ़वाल मंडल के देहरादून और पौड़ी जिलों में मानसून के प्रभाव के बाद अपेक्षाकृत अधिक बारिश हो सकती है।

राजधानी देहरादून में भी पूरे सप्ताह बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। बृहस्पतिवार को दो बार बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, तापमान में बहुत अधिक बदलाव नहीं देखा जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से निपटने को धामी सरकार तैयार: देहरादून में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल; आपदा प्रबंधन के लिए AI और ड्रोन तकनीक का होगा इस्तेमाल

राज्य में सक्रिय प्री-मानसून गतिविधियों के बीच अब मानसून की औपचारिक दस्तक का इंतजार किया जा रहा है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि भारी बारिश की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Ad_RCHMCT