दुःखद- अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में देर रात दर्दनाक हादसे की खबर है। देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पयाल गांव के पास उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर–देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी  : Anil Baluni ने X के माध्यम से दी जानकारी

सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना प्रभारी संदीप चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे का समय शाम का था, जब वाहन देवप्रयाग से लौट रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी नगाण: सीएम धामी ने श्रीमद्भागवत कथा में भाग लिया, बारात घर निर्माण का आश्वासन।

रेस्क्यू अभियान में घना जंगल और अंधेरा बड़ी चुनौती बना रहा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद एक शव को खाई से बाहर निकाला गया, जबकि दूसरे शव को निकालने का प्रयास देर रात तक जारी रहा।

थानाध्यक्ष चौहान ने मृतकों की पहचान राजेंद्र और जसपाल के रूप में की है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT