उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग)दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी कर न० प्लेट बदलकर मो0सा0 चला रहे 02 शातिर चोरों को चोरी की 03 मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS

दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी कर न० प्लेट बदलकर मो0सा0 चला रहे 02 शातिर चोर उधमसिंहनगर पुलिस की गिरफ्त में। चोरी की 03 मोटरसाइकिल बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंहनगर द्वारा चलाये जो रहे अपराधों की रोकथाम के अभियान के तहत काशीपुर एस0ओ0जी0 टीम द्वारा थाना काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत गश्त करते हुऐ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

जिनके पास फर्जी नम्बर लगी 03 मोटरसाईकिल बरामद की गयी। पूछताछ व तस्दीक पर उपरोक्त बरामद मोटरसाईकिल दिल्ली के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी होना पाया गया।

अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक षडयंत्र रच मोटरासाईकिलों को दिल्ली से चोरी कर उनकी मूल नम्बर प्लेटों को नष्ट कर उन पर छल करने के प्रयोजन से कूटरचित नम्बर प्लेट लगाकर उन्हें असली की तरह उपयोग कर धन उपार्जन हेतु खरीद फरोख्त की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में धारा411/413/420/467/468/471/120बी भादवि व धारा 41/102 सीआरपीसी का अभियोग पंजीकृत करवाया गया है। बरामदा मोटर साईकिल के सम्बन्ध में दिल्ली पुलिस को उचित माध्यम अवगत कराया जायेगा।

बरामद माल का विवरण-

  1. स्पलैण्डर मोटर साईकिल सं0 DL3SEL1553 कूटरचित नम्बर UK07DP1132
  2. स्पलैण्डर मोटर साईकिल सं0 HR35G9843 कूटरचित नम्बर UKO8N5661
  3. स्पलैण्डर मोटर साईकिल सं0 DL37CU5570 कूटरचित नम्बर UKO7DA8902
यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम-

  1. जामिन फैसद उर्फ अमन पुत्र फैसद मसूद उर्फ हकीम, निवासी गंगेबाबा रोड, थाना काशीपुर।
  2. जुनैद पुत्र अब्दुल वहीद निवासी अल्ली खां, काशीपुर।
Ad_RCHMCT