उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ नदी मे नहाते समय डूबा किशोर,मौत,परिवार में कोहराम,SDRF ने किया शव बरामद

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून, कालसी थाना क्षेत्रान्तर्गत नदी में डूबा किशोर, SDRF ने किया शव बरामद।

राज्य में डूबने के मामले भी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं प्रशासन द्वारा मना करने पर भी लोग नदियों में नहाने जा रहे हैं।

ताजा मामला शनिवार को थाना कालसी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक किशोर लालढांग टोंस नदी में नहाते समय गहरे पानी मे जाने से डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट डाकपत्थर से SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अनेक संभावित स्थानों पर डीप डाइविंग करते हुए गहन सर्चिंग की गई परन्तु उक्त किशोर का कुछ पता नही चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

आज रविवार को पुनः SDRF टीम द्वारा गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। SDRF टीम के डीप डाइवर मुख्य आरक्षी आशिक अली द्वारा टोंस नदी में घटनास्थल के आसपास के स्थानों पर डीप डाइविंग के माध्यम से गहन सर्चिंग करते हुए उक्त किशोर के शव को नदी की गहराई से ढूंढ निकाला व सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

मृतक का विवरण:- साकिर पुत्र वहीद हसन उम्र 15 वर्ष निवासी भुड्डी, देहरादून।

SDRF टीम का विवरण:-मुख्य आरक्षी आशिक अली,Ct रजत तोमर,Ct प्रेम सिंह,टेक्नीशियन सुशील सिंह,चालक आशीष चौहान

Ad_RCHMCT