उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ लापता किशोरों के शव मिलने से मचा हड़कंप,परिवार मे मचा कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड- राज्य के कोटद्वार से एक बहुत दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ खोह नदी में तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने तीनों शवों को खोह नदी से निकाला।

बताया जा रहा है की तीनों किशोर घर से दो दिन पहले सिद्धबली मंदिर जाने के लिए स्कूटी से निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

सोमवार को कोटद्वार के गोविंद नगर से लापता चल रहे तीन किशोरों के शव मिले। दो दिन पहले तीनों किशोर सिद्धबली मंदिर के लिए निकले थे। लापता किशोरों की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तीनों किशोरों के शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

सोमवार सुबह पांचवें मिल के पास खोह नदी में तीन शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोटद्वार दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किमी आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

पुलिस ने हाईवे पर किशोरों की स्कूटी भी बरामद की। मामले की जांच जारी है। हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार तीनों किशोर घर से स्कूटी लेकर निकले थे।

मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा है और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT