उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ विजिलेंस टीम ने इस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड राज्य से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने मंडी निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने मंडी समिति कार्यालय में निरीक्षक से घंटों पूछताछ की साथ ही हरिद्वार स्थित घर में छापा मारकर कई दस्तावेज बरामद किए।

विजिलेंस के अनुसार 29 नवंबर को हेल्पलाइन नंबर 1064 पर रुड़की मंडी के एक लकड़ी व्यापारी की शिकायत मिली थी। व्यापारी ने बताया था कि वह अपनी आरा मशीन और लकड़ी के थोक व्यापार का लाइसेंस बेटे के नाम ट्रांसफर करवाना चाहता है।

यह भी पढ़ें 👉  सावधान! बिना पुलिस वेरिफिकेशन रखे किराएदार या मजदूर तो होगी सख्त कार्रवाई, चौखुटिया में 7 पर एक्शन

वह मंडी निरीक्षक रुड़की शिवमूर्ति सिंह के पास गया था। आरोप है कि मंडी निरीक्षक ने इसकी एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत नहीं देने पर लाइसेंस ट्रांसफर करने से इन्कार कर दिया था। शिकायत की गंभीरता से जांच कराई तो सही पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में "जन-जन की सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम: मुख्यमंत्री धामी ने दी विकास कार्यों की सौगात, गृह क्षेत्र को बताया अपना परिवार

गुरुवार को देहरादून से विजिलेंस टीम रुड़की मंडी पहुंची। इसके बाद उक्त व्यापारी मंडी निरीक्षक के कार्यालय में पहुंचा और लाइसेंस ट्रांसफर की रकम मंडी निरीक्षक को दी। इस बीच विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।

एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि मंडी निरीक्षक शिवमूर्ति सिंह निवासी खपमटहा, थाना हमड़या मजला जिला प्रयागराज व हाल मंडी समिति कालोनी ज्वालापुर को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। साथ ही ज्वालापुर स्थित घर पर छापा मारकर कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग कर्नल दंपत्ति से सम्मोहन और आभूषण ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार, चोरी के कंगन बरामद

उन्होंने बताया कि मंडी निरीक्षक के खिलाफ गंगनहर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। वहीं,साथ ही मंडी परिसर में बंद कमरे में घंटों पूछताछ की। इसके बाद टीम मंडी निरीक्षक को अपने साथ देहरादून ले गई।

Ad_RCHMCT