उत्तराखंड-(BREAKING) यहाँ अत्याधिक आंधी व तूफान होने के कारण गिरा पेड़ 08 लोग दबे ,2 की मौत,6 घायल,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) अत्याधिक आंधी व तूफान होने के कारण गिरा पेड़ 08 लोग दबे ,2 की मौत,6 घायल,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।।

चंपावत-टनकपुर बाजार में पेड़ के नीचे दबे लोगों के लिए एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।।

गुरुवार को थाना टनकपुर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि टनकपुर मेन बाजार में बर्मा कॉलोनी में एक बड़ा पेड़ गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

जिसकी चपेट में कुछ लोग आ गए है जिनके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट टनकपुर से मुख्य आरक्षी राजेंद्र मेहरा के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरए टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि अत्याधिक आंधी व तूफान होने के कारण पेड़ गिर गया था। जिसके नीचे 08 लोग दब गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि: बोले—'वीर बलिदानियों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय'

एसडीआरएफ टीम, फायर ब्रिगेड , स्थानीय पुलिस स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को पेड़ के नीचे से निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया

तथा उसके उपरांत 02 लोगो के शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायलों के नाम :-

  1. सुमान पुत्र श्री नन्हे उम्र 18 वर्ष निवासी टनकपुर।
  2. मोहम्मद हनीफ पुत्र हिद्दा उम्र 65 वर्ष।
  3. पारस पुत्र श्री अनिल उम्र 18 वर्ष निवासी संजय नगर बरेली।
  4. अजय उम्र 15 वर्ष निवासी उधमसिंह नगर।
  5. अनिल निवासी टनकपुर चंपावत।
    06 ज्वार हुसैन पुत्र मकसूद उम्र 30 वर्ष।
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

मृतकों के नाम :-

  1. मोहित कश्यप पुत्र श्री वेदप्रकाश उम्र 17 वर्ष निवासी संजय नगर बरेली।
  2. मोहम्मद ऊमर पुत्र हिद्दा उम्र 65 वर्ष।
Ad_RCHMCT