उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) यहाँ सिलेंडर मे लगी आग,SDRF की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

जनपद उत्तरकाशी – बड़कोट में सिलिंडर में लगी आग, SDRF की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

रविवार को जनपद उत्तरकाशी के बड़कोट बाजार में एक दुकान में प्रयोग हो रहे गैस सिलिंडर में आग लग गई। सौभाग्य से SDRF के हेड कांस्टेबल योगेंद्र भंडारी व कांस्टेबल विपिन रावत मौके पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

SDRF जवानों द्वारा घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बिना देरी किये गैस सिलिंडर को उठाकर बाहर निकाला व किसी भी घटना के घटित होने से पूर्व ही त्वरित कार्यवाही करते हुए गैस सिलिंडर में लगी आग को बुझाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

SDRF जवानों की सक्रियता व त्वरित रेस्पांस से बड़ी दुर्घटना को घटित होने से समय पर रोका गया।

Ad_RCHMCT