उत्तराखंड-(BREAKING) यहाँ बैराज से 2 शव मिलने से मचा हडकंप,1 की हुई शिनाख्त,1 की शिनाख्त के पुलिस कर रही प्रयास।।

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश चीला बैराज से 02 शवों को एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम ने किया बरामद।

मंगलवार को एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि चीला बैराज के पास एक व्यक्ति पूर्व से लापता है जिसकी सर्चिंग करने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला से आरक्षी किशोर कुमार के हमराह डीप डाइविंग टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा 02 शवों को बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

जिसमे से 01 शव अज्ञात है जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष है जो 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उक्त शव की शिनाख्त की कार्यवाही जिला पुलिस द्वारा की जा रही है।

दूसरा शव दीपक शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी आवास विकास कॉलोनी, बीरभद्र रोड ऋषिकेश का है।जो दिनांक 16 जून 2022 से लापता चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

एसडीआरएफ टीम दोनो शवों को चीला बैराज से बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT