उत्तराखंड:-(ब्रेकिंग) यहाँ दोस्तों के साथ नहाते समय गहरे व तेज पानी की चपेट में आकर डूबा युवक,SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा की जा रही गहन सर्चिंग

ख़बर शेयर करें -

साईं घाट, ऋषिकेश में डूबा एक युवक, SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा की जा रही गहन सर्चिंग

बुधवार को त्रिवेणी घाट से 01 किमी दूर साईं घाट, ऋषिकेश में शामली उत्तरप्रदेश से आये एक युवक के डूबने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

उक्त युवक मनोज पुत्र मांगेराम उम्र 20-22 वर्ष निवासी जलाबाद थाना सावली जिला शामली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है व साईं घाट पर अपने दोस्तों के साथ नहाते समय अचानक अनियंत्रित होने से गहरे व तेज पानी की चपेट में आकर डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँचकर गहन सर्चिंग की जा रही है।

Ad_RCHMCT