उत्तराखंड-यहां ई रिक्शा चालक के सर पर वार कर उतारा मौत के घाट,जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

हत्या को लेकर एक मामला देहरादून से सामने आ रहा है यहां पर कैंट स्थित गुचुपानी में एक ई-रिक्शा चालक की हत्या का मामला सामने आया है। व्यक्ति के सर पर वार करके उसकी हत्या की गई है। कैंट कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा


देहरादून के एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि मोहसीन निवासी तेलपुर चौक शिमला बायपास ई रिक्शा चालक था। वह प्रतिदिन सुबह 8 बजे काम पर निकलता था और शाम को 4 बजे खाना खाने के लिए घर पहुंचता था।


सोमवार को वह घर नहीं पहुंचा और ना ही उससे संपर्क हुआ तो उसके स्वजन उसे ढूंढते हुए गुच्‍चुपानी तक पहुंच गए। गुच्‍चुपानी नदी किनारे जंगल में उसका शव बरामद हुआ। स्वजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली कैंट पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

कोल्डड्रिंक में शराब में मिलाई हुई थी। इसके अलावा पुलिस को कुछ और संदिग्ध सामान भी घटनास्थल से बरामद हुआ है। एसएसपी ने बताया की जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

एसपी सिटी सरिता डोभाल, सीओ नीरज सेमवाल व कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। जांच में सामने आया कि घटनास्थल पर शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी बरामद हुई हैं।

Ad_RCHMCT