उत्तराखंडः ईडी की इस कांग्रेसी नेता के घर छापेमारी, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार सुबह चार बजे राजधानी देहरादून के चमन विहार स्थित कांग्रेस नेता और प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टीम भी ईडी के साथ मौजूद थी। करीब 18 गाड़ियों में आई इस टीम ने राजीव जैन के घर पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी में ईडी ने करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद की हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी धन शोधन से जुड़े एक मामले के तहत की गई है, जिसमें राजीव जैन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

राजीव जैन, जो पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के करीबी सहयोगी माने जाते हैं, पर करोड़ों रुपये के धन शोधन का मामला बन सकता है। उनकी प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, खासकर इस छापेमारी के बाद उनकी संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन को लेकर गहरी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

ईडी की टीम इस मामले में आगे की जांच कर रही है और बरामद दस्तावेजों की गहनता से समीक्षा की जा रही है।

Ad_RCHMCT