उत्तराखंड’:-यहाँ एंबुलेंस सड़क के नीचे मकान की छत पर‌ गिरी,गर्भवती महिला सहित तीन घायल

ख़बर शेयर करें -

Ranikhat News

पर्यटक नगरी के निकटवर्ती किलकोट एक एम्बुलेंस असंतुलित होकर सड़क के नीचे एक मकान की छत पर गिर गई। हादसे में दो महिलाएं व चालक घायल हो गए। घायलों को नागरिक चिकित्सालय लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

बुधवार दोपहर के समय रानीखेत नागरिक चिकित्सालय की एंबुलेंस ग्राम अम्याडी में गर्भवती महिला को लेने के लिए गई थी। वापसी समय किलकोट के पास अनियंत्रित होकर नीचे मकान की छत पर जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

जिसमें सवार राधिका देवी पत्नी किशन राम निवासी अम्याड़ी सहित 108 में तैनात फार्मासिस्ट सुषमा जोशी व चालक मनोहर चोटिल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को बाहर निकाल निकाला। तत्पश्चात उन्हें नागरिक चिकित्सालय ले जाया गया। डॉक्टर अपर्णा ने बताया कि घायलों के छाती व पैर में चोटे हैं। सभी घायल खतरे से बाहर है,उनका उपचार चिकित्सालय में चल रहा है।

Ad_RCHMCT