UTTARAKHAND-मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन तीन जिलों मे भारी से भारी बारिश की चेतावनी।।

ख़बर शेयर करें -

UTTARAKHAND-मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन तीन जिलों मे भारी से भारी बारिश की चेतावनी।।

उत्तराखंड राज्य के मौसम विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों देहरादून, नैनीताल और उधमसिंह नगर मे भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

वैसे राज्य में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। आज शाम मौसम विभाग देहरादून ने ताजा मौसम अपडेट जारी कर अगले पांच दिन राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जिसमें 5 और 6 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 2 जुलाई को राज्य के देहरादून , नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

तथा 3 जुलाई को देहरादून ,नैनीताल ,चंपावत ,बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक आगामी 4 जुलाई को राज्य के कुछ पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

जबकि 5 और 6 जुलाई को देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी ,नैनीताल ,चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

Ad_RCHMCT