उत्तराखंड पीसीएस की मुख्य परीक्षा स्थगित, अब जनवरी में होगी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कॉर्बेट हलचल
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा 12 से 15 नवंबर के बीच आयोजित की जानी थी। आयोग ने हाल ही में क्वालीफाई हुए नए उम्मीदवारों को तैयारी का समय देने के लिए परीक्षा की डेट आगे बढ़ाई है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

राज्य लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा पहले अगस्त में प्रस्तावित थी। इस बीच हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने पीसीएस प्री परीक्षा का रिजल्ट रिवाइज किया था। जिन नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया था, उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग की थी। जिसके बाद आयोग ने परीक्षा की तिथि 12 से 15 नवंबर तय कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुछ और उम्मीदवारों को पीसीएस प्री परीक्षा में क्वालीफाई घोषित किया गया है। अब यह उम्मीदवार भी परीक्षा की तैयारी के लिए समय की मांग कर रहे थे। लिहाजा आयोग ने परीक्षा स्थगित करते हुए अब नई तिथि जारी कर दी है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अब अगले साल 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच होगी।

Ad_RCHMCT