उत्तराखंड:-(दुखद) यहाँ 4 लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली,1 की मौत,तीन गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड:-,राज्य मे मौसम को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है वहीं आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग घायल हो गए हैं। चारों लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

उत्तरकाशी पुरोला के कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

घटना में चंद्र सिंह ज्याड़ा पुत्र अजयपाल, निखिल पुत्र खुशपाल, अशोक पुत्र खुशपाल घायल हो गए। वहीं अभिषेक पुत्र धृपाल ज्याड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad_RCHMCT