उत्तराखंड:-(दुखद) यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा,2 की दर्दनाक मौत,2 गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून – त्युनी में खाई में गिरा वाहन, SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ो से सड़क हादसों की दुखद खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामला गुरुवार को थाना त्युनी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि त्युनी रायगी पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  जमीनी मुख्यमंत्री: खटीमा में सीएम धामी ने खुद खेत में चलाया टिलर; गोबर की खाद डालकर दिया जैविक खेती का संदेश

उक्त सूचना पर SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक दीपक के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर लगभग 400 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में 04 लोग सवार थे। 02 व्यक्तियों को खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​"रामनगर यातायात सुधार: वैकल्पिक मार्गों को खोलने और पार्किंग व्यवस्था की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की मुलाकात।"

अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF द्वारा दोनों शवो को स्ट्रेचर की सहायता से वेकल्पिक मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है की वाहन में सवार 04 लोग एक ही परिवार के थे जो बाजार से घर की और जा रहे थे की अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी; बंडिया में किया शिव-हनुमान प्रतिमाओं का अनावरण

वाहन संख्या नंबर :- UK07DZ2955

घायलों का विवरण :-

  1. रिस्तिक चौहान उम्र – 16 वर्ष पुत्र श्री दीवान सिंह।
  2. नक्श 06 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह।

मृतको का विवरण :-

  1. श्री चन्दन उम्र -30 वर्ष पुत्र श्री पदम सिंह।
  2. बंटी उम्र – 14 वर्ष पुत्र दीवान सिंह।

निवासी :- छुमरा देहरादून।

Ad_RCHMCT