उत्तराखंड-यहाँ हादसे में एसडीएम गंभीर रूप से घायल,चालक की मौत,सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-यहाँ हादसे में एसडीएम गंभीर रूप से घायल, चालक की मौत, सीएम धामी ने व्यक्त की चिंता, दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश।।

राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी पहाड़ तो कभी तराई से सड़क हादसों की दुखद खबर सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

ताजा मामला उत्तराखंड के लक्सर रुड़की मार्ग का है जहाँ पर भीषण सड़क हादसा हो गया। एसडीएम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

एसडीएम के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई है।

गंभीर हालत में एसडीएम को रुड़की मे भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सिर और जबड़े में चोट लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

सूचना मिलते ही डीएम हरिद्वार, एसएसपी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की समेत तमाम आला अधिकारी अस्पताल पहुंचकर उनकी तबीयत की जानकारी ले रहे हैं।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लक्सर-रूङकी मार्ग पर एसडीएम लक्सर के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी हरिद्वार से घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में वाहन चालक की मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

उन्होंने एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Ad_RCHMCT