उत्तराखंड एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी, कनिष्ठ सहायक किया गिरफ्तार ,32वी की गिरफ्तारी

ख़बर शेयर करें -

राज्य में पेपर लीक मामले में दिन पर दिन नई नई धरपकड़ की जा रही है । और इस बार फिर से उत्तराखंड एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है बता दे कि पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ओर से यह 32वीं गिरफ्तारी है। उत्तराखंड एसटीएफ ने पेपर लीक मामले में एक ओर कनिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि, हरिद्वार जिले के लक्सर निवासी राजबीर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त राजबीर द्वारा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कुछ परीक्षार्थियों को साथ ले जाकर धामपुर में नकल सेंटर में प्रश्न पत्र लीक कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

अभियुक्त राजबीर वर्तमान में कनिष्ठ सहायक राजकीय पॉलीटेक्निक हिंदोलखाल टिहरी गढ़वाल में तैनात है। ।गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

Ad_RCHMCT