उत्तराखंड- बहला-फुसला कर अगवा कर ली किशोरी, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी दून से एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के गोंडा से गिरफ्तार किया है। 

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, 16 सितंबर को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी को एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गिरदा-वीरेनदा स्मृति समारोह: जनगीतों और कविताओं से गूंजा सभागार, युगमंच की 50 वर्षों की रंग यात्रा का भव्य आयोजन

इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया और उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस का सहारा लेते हुए आरोपी की लोकेशन का पता लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत; नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: सीएम पुष्कर सिंह धामी

आखिरकार, गोंडा जिले के करनल गंग थाना क्षेत्र के ददन निवासी लाले मऊ पूर्वा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT