उत्तराखंड-फिर बदला मौसम का मिजाज,प्रदेश मे कई जगह हल्की बारिश शुरू,तो कई जगह छाए बादल।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-राज्य मे कुछ दिन हुई पूर्व बारिश और बर्फबारी से अभी सही तरिके से सड़कें खुलीं भी नहीं है कि एक बार फिर मौसम ने करवट लेने की तैयारी कर दी है।

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार आज राज्य के अधिकांश जनपदों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं वही 10 फरवरी को भी कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 9 और 10 फरवरी को अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं जबकि 2500 मीटर से ऊपर वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी में आज के बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिसके चलते बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

9 और 10 फरवरी को चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं साथ ही मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

देखा जाये तो इस समय फरवरी माह में अभी भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है लेकिन एक बार फिर मौसम के बदलाव के बाद और ठंड बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

बता दें कि राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है और चुनाव से ठीक पहले बारिश और बर्फबारी जहां प्रचार अभियान में मुसीबत बनी हुई है वहीं आम आदमी की दिक्कतें भी बढ़ रही है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश और बर्फबारी से राज्य भर में कई मार्ग भी खोलने का कार्य जारी है।

Ad_RCHMCT