उत्तराखंड- उमस भरी गर्मी के बीच बारिश को लेकर आई ये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की आधिकारिक विदाई से पहले मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे पहाड़ों से लेकर मैदानों तक तापमान प्रभावित होगा। पिछले दो दिनों से चटक धूप के कारण गर्मी ने लोगों को परेशान किया है, खासकर मैदानी इलाकों में उमसभरी गर्मी से समस्याएँ बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 24 सितंबर तक सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 25-26 सितंबर को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर को छोड़कर अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सितंबर में सामान्य तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा देखने को मिलता है, जिसका मुख्य कारण मौसम के पैटर्न में बदलाव है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

हालांकि, आने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में चटक धूप ने पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में भी गर्मी को बढ़ाया, जिससे रात के सामान्य तापमान में भी वृद्धि हुई।

Ad_RCHMCT