उत्तराखंड-@वीडियो,अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरा,चालक गंभीर घायल,SDRF उत्तराखण्ड ने चालक को रेस्क्यू कर बचाई जान।

ख़बर शेयर करें -

ACCIDENT NEWS

चकराता क्षेत्र में खाई में गिरा वाहन, SDRF उत्तराखण्ड ने चालक को रेस्क्यू कर बचाई जान।

उत्तराखंड राज्य मे सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी तराई तो कभी पहाड़ से हादसों की खबरें सामने आ रही हैं।

शनिवार को प्रातः थाना चकराता द्वारा, SDRF को सूचित किया गया की एक पिकअप वाहन चकराता, सरला छानी क्षेत्र में खाई में गिर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

उक्त सुचना प्राप्त होने पर SDRF रेस्क्यू टीम, मुख्य आरक्षी भरत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर देख़ा गया की एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ है। स्थानीय लोगो से पता चला की पिकअप वाहन में एक ही व्यक्ति हैं, जो वाहन चालक है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

वाहन जनपद उत्तरकाशी आराकोट से जनपद देहरादून त्यूणी जा रहा था। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला गया व मौके पर ही घायल व्यक्ति को फर्स्ट ऐड दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

प्राथमिक उपचार के उपरांत व्यक्ति को खाई रेस्क्यू कर अग्रिम उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

नाम घायल :-
रमेश वर्मा s/o श्री धर्मदास

रेस्क्यू टीम का विवरण

मुख्य आरक्षी 2128 भारत
आरक्षी 890 विकेश
आरक्षी 381 वीरेन्द
आरक्षी 813 वेद प्रकाश
परामीडिक्स मन्नू धीमान
चालक नीरज काम्बोज

Ad_RCHMCT