Uttarakhand Weather :-इन जिलों मे भारी बारिश का अलर्ट,इन जगह हुई झमाझम बारिश,पढ़िये अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand Weather:-मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों मे(पर्वतीय क्षेत्रों) में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को सुबह 6:00 बजे से लेकर सुबह 9:00 बजे तक तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए पौड़ी,नैनीताल,अल्मोड़ा, चंपावत में कहीं-कहीं तेज बरसात होने के साथ-साथ बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने राज्य से जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना भी व्यक्त करते हुए रानीचोरी में 115.5. चंबा में107. जानकीदेर में 91.5. देवप्रयाग 74 ऋषिकेश 73.5. विकासनगर 71.5 लैंसडाउन 70. 5. चंद्रबदनी 56. 5. कोटी 50.5. कालसी 41.5 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में मानसून की एंट्री के बाद रविवार को राज्य के शेष क्षेत्रों में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी । राज्य के विभिन्न हिस्सों में शनिवार रात और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे देहरादून और राज्य के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई। इस बीच, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तीव्र/अति तीव्र बारिश की संभावना के संबंध में अलर्ट जारी किया है। केंद्र ने आज पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना के संबंध में चेतावनी भी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

मौसम विभाग के अनुसार 26 से 27 जून तक राज्य के अनेक स्थानों में भारी वर्षा गरज चमक के साथ बर्षा की संभावना मौसम विभाग ने जताई है जबकि मौसम विभाग का कहना है कि इस बीच राज्य के गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों नैनीताल तथा बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं वर्षा के साथ बहुत तेज तथा तेज बरसात तथा भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

इसके अलावा 27 और 28 जून को उत्तरकाशी,चमोली ,पिथौरागढ़,रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग का कहना है कि 29 जून को भी कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है तथा गरज के साथ आकाशी बिजली गिरने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है सोमवार को देहरादून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT