उत्तराखंड:-(Weather) मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,गर्जन के साथ बिजली चमकने, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

ख़बर शेयर करें -

Weather, uttarakhand weather,

देहरादून:-(Weather) राज्य के मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम को लेकर अपडेट दी है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेगा पहाड़ से लेकर मैदान तक राज्य के अनेक जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: भूसे के अनावश्यक भंडारण और राज्य से बाहर परिवहन पर अगले 15 दिनों के लिए रोक, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

साथ ही कुछ स्थानों में तेज ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल यानी 24 और 25 मार्च को राज्य के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इन दो दिन आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसे में दो दिन मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

वहीं 26 और 27 मार्च को पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

26 और 27 मार्च को राज्य के पर्वतीय जिलों में उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है।.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल के खुर्पाताल में भीषण सड़क हादसा, पुलिस और SDRF की तत्परता से 21 यात्रियों की बची जान

Ad_RCHMCT