Uttarakhand Weather-आज सोमवार इन जिलों मे गर्जन के साथ भारी बारिश की संभावना, यहाँ स्कूलों में भी अवकाश

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand Weather-राज्य में हो रही भारी बारिश के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी देते हुए आरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।

भारी बारिश की चेतावनी के बाद देहरादून, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर जिलों में स्कूलों में अवकाश भी घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

मौसम पूर्वानुमानः उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों के अधिकांश स्थाों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है।

मौसम चेतावनीः

राज्य के देहरादून, टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी एवं बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा। गर्जन के आकाशीय बिजली चमकने । वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना है।

देहरादून मौसम पूर्वानुमानः आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बौछार के कुछ दौर होने की संभावना है, कुछ क्षेत्रों में एक या दौ दौर तीव भारी हो सकते है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C व 24°C के लगभग रहने की संभावना है।

Ad_RCHMCT