उत्तराखंड-(बड़ी खबर) राज्य के इन जिलों मे आज भी भारी बारिश की संभावना।।

ख़बर शेयर करें -

मौसम की जानकारी

देहरादून-राज्य के कई जिलों मे दो दिन से फिर हो रही बारिश को लेकर एक बार मौसम विभाग ने कई हिस्सों में बारिश की आशंका जताई है।

कई दिनों के बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर कुमाऊं मंडल में कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। गौरतलब है कि पिछले चार-पांच दिन बारिश से राहत मिलने के बाद कुमाऊं मंडल के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

साथ ही मौसम विभाग में बादल गरजने की भी आशंका जताई है। पहाड़ों पर भूस्खलन का भी खतरा बताया है।

वहीं राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी दी और बताया कि कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत जनपद में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इनमें से कई जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने की भी पूरी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

पहाड़ी क्षेत्रों के कई इलाके बारिश के बाद भूस्खलन के लिए संवेदनशील हो जाते हैं। ऐसे में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। साथ ही यह भी संभावना है कि नदियों, नालों के जलस्तर में वृद्धि हो सकती है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि वह नदी, नालों के पास नहीं जाएं और यात्रा करते समय सावधानी बरतें।

Ad_RCHMCT