Uttarakhand Weather-इन इलाकों मे गरज के साथ बिजली चमकने,ओलावृष्टि होने की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand Weather, dehradun weather

Uttarakhand Weather-राज्य मे इस समय मौसम दिन मे तेज धूप तो सुबह शाम हल्की ठंड है,वहीं पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है।

वहीं मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान,जारी करते हुए उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, देहरादून जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश आंधी बर्फबारी होने की संभावना है। शेष जिलों में अलग अलग स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश आधी बर्फबारी होने की संभावना है। उपरोक्त सभी जिलों में 3200 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

चेतावनी: (वाच) उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने ओलावृष्टि होने की संभावना है। उत्तराखंड के सभी जिलों में कही कही गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

Ad_RCHMCT