उत्तराखंड-महिला की संदिग्ध हालात में मौत,मायके वालों ने पति पर लगाया दहेज हत्या का आरोप।।

ख़बर शेयर करें -

महिला की संदिग्ध हालात में मौत,मायके वालों ने पति पर लगाये आरोप।।

हल्द्वानी के हल्दूचौड़ से दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ के ग्राम गंगापुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जहाँ मौत होने पर मृतका के मायके वालों ने मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा कराया है, सीओ ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पहाड़पानी थाना मुक्तेश्वर निवासी अनिल सिंह द्वारा लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बहन पूजा का विवाह गत 7 दिसंबर 2019 को घोड़ाखाल मंदिर में पूर्ण हिन्दू रीति रिवाज के साथ हल्दूचौड़ के गंगापुर निवासी कमलेश बिष्ट के साथ संपन्न हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

विवाह के दौरान उन्होंने अपनी बहन को दहेज में पूरे जेवर अन्य सामान तथा कुछ नगद दिए थे, इसके बावजूद भी उनका दामाद कभी संतुष्ट नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

वह समय-समय पर उनसे पैसों की डिमांड करता रहता था, तहरीर में कहा गया है कि उन्हें बाद में पता चला कि उनका दामाद गलत संगत में रहते हुए नशे का आदी है और उन्हें परेशान करता है।

Ad_RCHMCT